फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take sample of corona positive family

कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के पांच परिजनों समेत 105 लोगों के लिए सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
take sample of corona positive family
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार और संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं। साथ ही एंटीजन जांच भी की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच परिजनों समेत कुल 105 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के छोटे बेटे की शादी छह दिसंबर को मुरादाबाद के एक होटल में थी। शादी के बाद जब उनको खांसी और बुखार की शिकायत हुई तो उन्होंने शनिवार को बरेली के एक अस्पताल में दिखाया था। वहां उनकी कोरोना जांच कराई गई। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सूचना पर रविवार देर शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने व्यत्ति के घर पहुंच कर उनकी मेडिकल हिस्ट्री ली। इसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति के परिवार के पांच लोगों के समेत संपर्क में आए 105 लोगों की भी जांच की। पांच परिजनों की एंटीजन जांच में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है और सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि व्यक्ति में ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच बरेली के जिस अस्पताल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं से कराई जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार सहित 105 लोगों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमित के घर के आसपास के क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed