फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take poision

खेल-खेल में भाई-बहन ने पीया कीटनाशक, गंभीर 

Thu, 02 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार तहसील क्षेत्र के पीपलसाना गांव में सामने आई, जहां पर दो मासूम भाई-बहनों ने खेलते समय कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उनको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। 

 तहसील क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी दिलशाद अहमद का छह वर्षीय बेटा गुलफाम और दो वर्षीय बेटी रहनुमा सुबह नौ बजे आंगन में खेल रहे थे। घरवाले अपने-अपने काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे बरामदे में पहुंच गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि बरामदे में खेतों में स्प्रे करने वाली कीटनाशक दवा रखी हुई थी। गुलफाम ने दवा का ढक्कन खोल लिया। इसके बाद गुलफाम और रहनुमा ने कीटनाशक दवा पी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा पीते ही दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई और वहीं पर अचेत होकर गिर गए। जब परिजनों की नजर बच्चों पर पड़ी तो उनके पैरों की जमीन खिसक गई। चीख-पुकार मच गई। घरवाले इन बच्चों को तुरंत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां दोनों मासूम भाई-बहन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां रहनुमा की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed