{"_id":"58d422434f1c1bb6681a6468","slug":"take-oath-to-away-from-dirtiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गंदगी करूंगा और न ही करने दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गंदगी करूंगा और न ही करने दूंगा'
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न मैं गदंगी करूंगा और न ही करने दूंगा। कुछ इसी तरह के सुर सरकारी दफ्तरों में गुरुवार को गूंजे। सरकारी दफ्तरों में सीएम के स्वच्छता बनाए रखने के आदेश के बाद गुरुवार को दिलाई गई शपथ में दफ्तरों के साथ ही अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प दिलाया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी दफ्तरों में पान,बीड़ी, गुटखा, सिगरेट के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश का सीएम ने सख्ती से पालन कराने को कहा है। सीएम के इस आदेश के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। सीएम ने गुरुवार को प्रदेश भर के सभी दफ्तरों में अफसरों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का गुरुवार को साफ असर देखा गया। कलेक्ट्रेट में प्रभारी डीएम एमपी सिंह ने सभी अफसरों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर थानों और पुलिस लाइन तक में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यहां पर एसपी केशव कुमार चौधरी ने पुलिस कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके अलावा बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर, विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अफसरों व कर्मियों ने स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालयों एवं अधिष्ठानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देतु हुए श्रमदान को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति अपने-अपने घरों तथा उसके आस-पास स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें। यदि कहीं गन्दगी नजर आती है तो उस स्थल को श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई करायें।