{"_id":"5795186a4f1c1b6106c4c505","slug":"take-oath-of-samaj-seva","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए सेवा का संकल्प
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते लायंस, लायनेस और लियो क्लब के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लायंस क्लब, लायनेस क्लब व लियो क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर का अधिष्ठापन समारोह शनिवार रात संपन्न हुआ। क्लब की तीनों शाखाओं के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
अधिष्ठापन समारोह का आयोजन साहनी लायंस आई हास्पिटल में हुआ। लायंस क्लब निवर्तमान अध्यक्ष विद्या भूषण ने पिछले वर्ष क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप रस्तोगी को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर गाजियाबाद से आए संजीव अग्रवाल ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को दीक्षा दी।
उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय विनय मित्तल ने तीनों क्लब के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इसमें लायंस क्लब के संदीप रस्तोगी, लायनेस क्लब की वीरांगना मांगलिक और लियो क्लब के शुभम अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। साथ ही लायंस क्लब सचिव पद पर अभय शंकर, लायनेस क्लब सचिव पद पर रमा अग्रवाल और लियो क्लब के सचिव पद पर शुभम जैन व कोषाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा ने शपथ ली। उप मंडल अध्यक्ष प्रथम अजय सिंघल व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गायेल ने लायनवाद के बारे में बताया। रीजन चेयरपर्सन जगन्नाथ चावला ने लियो क्लब (गर्ल्स) के गठन की घोषणा की।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्ष मेघा अग्रवाल बनीं। कार्यक्रम में विकास पांडे, संजय अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, निशा रस्तोगी, मीनू अग्रवाल, हरीश अरोरा, अजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।