फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take oath of pollusion free district

अपराजिता मुहिम में छात्राओं ने लिया प्रदूषण मुक्ति का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
take oath of pollusion free district
रामपुर। छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया।अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्कूल प्रधानाचार्या जमाल फातिमा ने कहा कि बालिका शिक्षित होकर मजबूत समाज और परिवार का आधार बनती हैं। बालिकाओं के शिक्षित होने से ही आने वाले कल में स्वावलंबी नारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने इन दिनों तेजी से बढ़ रही प्रदूषण की समस्या को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि वायु प्रदूषण और गंदगी आज हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन चुकी हैं। किसानोें द्वारा पराली जलाने से जीवनदायनी ऑक्सीजन प्रदूषित हो गई है जिस कारण सांस लेना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस काम में बालिकाएं और महिलाएं आगे आकर लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

महिलाएं अपने घरों में गमलों में हरे पौधे लगा कर और पानी का छिडकाव कर प्रदूषित हुए वातावरण के दुष्प्रभाव को कम कर सकती है। स्कूल शिक्षिका ममता रानी ने कहा कि घर के बाहर कूड़ा-कचरा एकत्र न होने दें। कूडे का निस्तारण दूर जाकर करें। महिलाएं ऐसा स्वयं भी करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। महिलाएं अपने घर के सदस्यों को इसके लिए लगातार जागरूक करती रहें। शिक्षिका प्रतिभा ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर फरहा, सुनीता पाल, फरहाना, बी मोहिनी, मनीषा, स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed