{"_id":"5717c9614f1c1b13538b4a9a","slug":"take-efective-action-in-faisal-matter-ram-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसल लाला की बात सुन कार्रवाई करें ः राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसल लाला की बात सुन कार्रवाई करें ः राम नाईक
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने डीजीपी जाविद अहमद को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोआर्डिनेटर फैसल लाला की बात सुनकर उचित कार्रवाई करने को कहा है। पत्र के साथ ही उन्होंने फैसल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन की प्रति भी संलग्न की है। फैसल लाला और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम मंगलवार को लखनऊ में राज्यपाल से मिले थे।
उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। फैसल ने आरोप लगाया था कि पुलिस-प्रशासन ने रामपुर स्थित उनकी फैक्ट्री में आग लगा दी। इसके विरोध में जब उन्होंने आवाज उठाई तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। फैसल की शिकायत के बाद राज्यपाल ने मामले में डीजीपी से फोन पर बात की थी। बाद में फैसल उनके साथियों को डीजीपी के पास मिलने के लिए भेज दिया। उन्होंने इसको लेकर डीजीपी को पत्र भी भेजा।
पत्र में उन्होंने डीजीपी से कहा है कि वो फैसल व उनके साथियों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई करें। फैसल ने बताया कि वो मंगलवार ही डीजीपी से मिले थे। डीजीपी ने इस संबंध में रामपुर की एसपी से बात की है।