फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Supporters of the candidates who lost the police force

पुलिस फोर्स को गच्चा दे गए प्रत्याशियों के समर्थक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the candidates who lost the police force
रामपुर। मंडी समिति से लेकर जिले के तमाम मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। मतगणना स्थलों के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां तक कि जीते हुए प्रत्याशियों के स्वागत के लिए फूलमालाओं की दुकानें तक सजी रहीं। लॉकडाउन होने के बाद भी पुलिस ने इन लोगों को हटाने तक की जहमत नहीं की।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने के बाद रविवार को मतगणना हुई। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना को लेकर साफ तौर पर दिशा निर्देश जारी किए गए थे कि सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के पूरे इंतजाम होने चाहिए। प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं के अतिरिक्त कोई भी मतगणना स्थल के बाहर जमा नहीं होगा, लेकिन रविवार को सुबह ग्याहर बजे के बाद से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल के आसपास जमा हो गए। रामपुर मंडी समिति के साथ ही जिले के सभी मतगणना स्थलों के बाहर यही हाल था। यहां तक कि जीते हुए प्रत्याशियों के स्वागत के लिए लोगों ने फूलमालाओं की दुकानें तक लगा लीं। इसके अलावा लोगों के आने जाने का सिलसिला अनवरत जारी रहा। मंडी के बाहर जमा लोगों को पुलिस ने हटाने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed