फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   supplementrey charge sheet against azajm kha

आजम खां द्वारा डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दाखिल हुई सप्लीमेंटरी चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
supplementrey charge sheet against azajm kha
खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है। पिछली तारीख में पुलिस ने कोर्ट से इस मामले में पुनर्विवेचना की अनुमति ली थी। इसके बाद पुलिस ने अब सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

यह मामला 15 अप्रैल 2019 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ था। आरोप था कि आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते समय तत्कालीन जिलाधकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) घनश्याम त्रिपाठी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में ये मामला सिविल लाइंस थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने का स्थान भोट थाना क्षेत्र का बताते हुए पुलिस ने इस मुकदमे को भोट थाने को स्थानांतरित कर दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई इन दिनों एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें 23 नवंबर की तारीख में पुलिस ने कोर्ट से पुनर्विवेचना के लिए अनुमति मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली तारीख 20 दिसंबर तय की थी।
विज्ञापन

सोमवार को इस मामले में तारीख थी, जिसमें विवेचक दरोगा संजय सिंह ने कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल कर दी। अब इस मामले में आरोपी सांसद आजम खां को कोर्ट के माध्यम से चार्जाशीट की नकलें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसके बाद इसमें आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया होगी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख पांच जनवरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed