फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   supashan fair statart

सुपोषण मेले से शुरू हुई कुपोषण से जंग

Sun, 26 Aug 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
supashan fair statart
जिला अस्पताल परिसर में सुपोषण स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते डीएम एवं मौजूद अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
 कुपोषण के खिलाफ जंग की शुरुआत करते हुए जिले भर में शनिवार को सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। मेला जिला अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में सुपोषण मेले का उद्घाटन डीएम ने किया। 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल में दोपहर के वक्त फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सुपोषण मेले का आरंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को पोषण से भरपूर विभिन्न प्रकार के फलों की डलिया भेंट की। बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच अवश्य कराने के लिए कहा। भोजन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में लेने की सीख दी। कहा कि मां का स्वास्थ्य उसके बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास को निर्धारित करता है इसलिए प्रत्येक मां का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों के बेहतर विकास के लिए गर्भधारण के दौरान अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में गर्भवती महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही पैथोलॉजी व अन्य जांच की गईं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। इस दौरान डीएम ने जिला अस्पताल में संचालित एनआरसी को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।  


 मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य का पेयजल से सीधा संबंध है, क्योंकि अनेक प्रकार की संक्रमित बीमारियां दूषित जल से ही होती हैं। इसलिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का  निवास होता है। इस अवसर पर सीएमओ डा. सुबोध कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed