{"_id":"623cbc36c1397b6a6406fcd7","slug":"suneeta-came-first-in-rangoli-rampur-news-mbd4225247103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में सुनीता और आभूषण निर्माण में बुशरा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में सुनीता और आभूषण निर्माण में बुशरा रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महिला डिग्री कॉलेज में हुए युवा महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता और आभूूषण निर्माण प्रतियोगिता में बुशरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में धमाल मचा दिया।
बृहस्पतिवार को शुरू हुए महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने किया। युवा महोत्सव के पहले दिन रंगोली, हस्तनिर्मित आभूषण, रेसिपी (पौष्टिक) और कैनवस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता ने प्रथम, अंशु यादव ने द्वितीय और आंचल कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हस्तनिर्मित आभूषण प्रतियोगिता में बुशरा ने प्रथम, अमरीन रहमत द्वितीय और निशा लियाकत व आंचल कश्यप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान किया। रेसिपी (पौष्टिक) प्रतियोगिता में अनम परवेज ने प्रथम, आहिला नूर ने द्वितीय और इकरा आसिफ व तैयबा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में आकृति राय ने प्रथम, मुस्कान बी ने द्वितीय और अलीजा मस्तान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए केवल शैक्षिक गतिविधियां ही आवश्यक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। इन्हीं गतिविधियों को मंच प्रदान करने के लिए महाविद्यालय हर साल युवा महोत्सव का आयोजन करता रहा है। इस दौरान डॉ. रजिया परबीन, डॉ. प्रीतिलता सिंह, डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. अंकिता, डॉ. सुनीता, डॉ. सुनीता जायसवाल, डॉ. निशात बानो, डॉ. जया कुमारी, डॉ. सबीहा परवीन, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ, प्रीतिबाला शर्मा, डॉ. प्रतिभा यादव व कहकशा आदि प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा।