{"_id":"5c33a2a6bdec225696330277","slug":"sun-rays-provide-relif-in-cold-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद खिली धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद खिली धूप से मिली राहत
Tue, 08 Jan 2019 12:34 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम के वक्त हुई बारिश से ठंड और गलन बढ़ गई थी। सोमवार को सुबह से निकली धूप ने लोगों को ठंड से मामूली राहत दी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साल की शुरुआत से ही मौसम की अठखेलियां लोगों को परेशान कर रही हैं। कभी घना कोहरा तो कभी दिनभर आसमान में बादल छा रहे हैं। इस बीच रविवार शाम और रात में जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश भी हो गई। जिससे मौसम का मिजाज काफी हद तक बदल गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आने वाले दिनों में बारिश और ओलवृष्टि की आशंका जताने के बाद लोगों को आने वाले दिनों में भी खराब मौसम की आशंका थी लेकिन, इसके बीच सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। जिसने पिछले कई दिनों से परेशान लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन
सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भले ही धूप खिलने से मौसम साफ रहा लेकिन, रात में घना कोहरा छा रहा है।