{"_id":"5a414eff4f1c1ba12d8babbe","slug":"sun-rays-provide-relif-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल बाद में निकली धूप ने दी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल बाद में निकली धूप ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में कोहरा होने के कारण कुछ इस तरह से सड़कों पर निकले लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार के दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई,लेकिन जैसे ही समय बीता धूप निकल आई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम होते ही फिर ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। सुबह के वक्त पारा नौ डिग्री तक पहुंचा और फिर दिन में 18 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इधर, कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहा।
मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिन से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सुबह सात बजे रामपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया,लेकिन सुबह 11 बजे के बाद ही कोहरा छंटने लगा,इसके बाद कुछ ही देर में धूप भी निकल आई। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर करीब एक बजे यह तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। शाम पांच बजे यह तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा और फिर शाम होते ही तापमान फिर लुढ़क गया। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक छाए रहे घने कोहरे के कारण रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण जनता एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और पदमावत एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहीं। जबकि शहीद एक्सप्रेस डाउन दिशा मे ं रद्द रही जिसमें अप दिशा में सरयू-यमुना एक्सप्रेस 7 घंटेद्व गोहाषटी एक्सप्रेस 12 घंअे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बाघ एक्सप्रेस पौने आठ घंटे, लखनऊ मेल साढ़े तीन घंटे, रक्सौल एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, पंजाब मेल करीब डेढ़ घंटे विलंब से रही।
विज्ञापन