फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sub inspector suspend

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा को किया गया निलंबित, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suspend
रामपुर। स्वार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज कराने के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दरोगा को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है।स्वार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम नगर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने अचानक आई एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली में तैनात दरोगा शोकेंद्र कुमार सिंह को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद टीम दरोगा को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई थी, जहां देर रात पूछताछ के बाद दरोगा के खिलाफ धारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण इकाई की प्रभारी निरीक्षक अंजू भदौरिया की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि रिपार्ट दर्ज कर दरोगा को बरेली जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे बरेली जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed