फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Students trapped in Ukraine are preparing to return home

यूक्रेन में फंसे छात्र कर रहे घर वापसी की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students trapped in Ukraine are preparing to return home
यूक्रेन में फंसे स्वार, बिलासपुर और सैदनगर क्षेत्र के छात्र अब घर वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि छात्रों ने अपने परिजनों को फोन पर बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है। इनमें दो छात्रों के अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों को अपनों की चिंता सता रही है। रामपुर की स्वार तहसील क्षेत्र के मझरा हसन निवासी अबुल हसन का पुत्र यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को ही उनकी बात उनके पुत्र से हुई है। उनके पुत्र ने बताया है कि जिस स्थान पर तनाव है, वह उसके विश्वविद्यालय से 1200 किलोमीटर दूर है। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है। भारतीय दूतावास के अधिकारी भी संपर्क में हैं। वह टिकट हासिल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जबकि, सैदनगर क्षेत्र के सेंटाखेड़ा गांव निवासी सुभान भी यूक्रेन में एमबीबीएस करने के लिए गए थे। उनके पिता जलीस अहमद बताते हैं कि उनके बेटा लगातार आने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फ्लाइट के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे की अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद जताई है। वहीं, बिलासपुर के ग्राम पट्टी बसंतपुर निवासी संजय दत्त शर्मा यूक्रेन की यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसके अनुसार उसका विश्वविद्यालय सीमा से करीब दो सौ किलोमीटर दूर है। ऐसे में तनाव तो है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वह लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में है और टिकट बुक करने के लिए प्रयास कर रहा है। लेकिन, टिकट महंगा होने की वजह से कुुछ समस्या आ रही है। किंतु, फिर भी अगले सप्ताह तक उसके आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed