{"_id":"640788665be1bcad50007eb5","slug":"student-sucide-rampur-news-c-15-1-79497-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुपट्टा का फंदा बनाकर झूली छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुपट्टा का फंदा बनाकर झूली छात्रा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने छत के कुंडे में दुपट्टे फंदा बनाकर उस पर लटक कर जान दे दी। छात्रा ने हाल ही में बोर्ड परीक्षा दी थी और वह पिछले दो दिन से गुमसुम थी। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी मसवासी के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज की छात्रा थी। वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। बताते हैं कि वह पिछले दो दिनों से बहुत गुमसुम थी। माना जाता है कि उसका कोई पेपर सही नहीं हुआ जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान हो गई।
सोमवार की देर शाम उसके परिजन जब कमरे में घुसे तब छात्रा को छत के कुंडे में लटका हुआ पाया। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा था। शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए जिनकी मदद से उन्होंने शव नीचे उतारा। उसकी मौत से परिवार में सभी लोगों को रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिजन का कहना है कि परिवार में किसी भी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। उन्होंने पुलिस को सूचना भी नहीं दी और मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।