फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student drowned in pond

तालाब में चार छात्र डूबे, एक की मौत  

Wed, 15 Aug 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 15 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
student drowned in pond
स्वार में छात्र गुलशान की मौत के बाद घर में लगी लोगों की भीड़।
   
विज्ञापन

गांव के बाहर तालाब पर नहाने गए चार छात्र डूबने लगे । मार्ग से गुजर रहे साथी छात्र ने तीन छात्रों को डूबने से बचा लिया, जबकि एक छात्र पानी मे डूब गया । सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और गांव के युवकों ने तालाब में घुस कर एक घंटे की मशक्कत के बाद डूबे छात्र को बाहर निकाला। लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी । शव को देखते ही घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। 

तहसील क्षेत्र के गांव लाड़पुर निकट बथुआ खेड़ा निवासी 10 वर्षीय छात्र गुलशान जफर , 11 वर्षीय सैफ अली,  10 वर्षीय फरहान , 11 वर्षीय  बिलाल  गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो के छात्र है ।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस आए और कुछ देर बाद ही बाहर खेलने की बात कहते हुए घर से  आ गए । चारो छात्र खेलते खेलते गांव के बाहर आ गए और गांव के बाहर स्थित तालाब पर नहाने लगे । बताते है कि नहाते नहाते चारो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबनेलगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उधर से गुजर रहे विद्यालय के ही गांव निवासी 14 वर्षीय  छात्र संजय  ने उन्हें डूबते देखा तो तालाब में छलांग लगा दी और एक एक कर सैफ अली, फरहान,बिलाल, को बाहर निकाल लाया।तीन छात्रों को बाहर निकल कर जैसे ही वह पुन: तालाब में कूदा लेकिन तब तक गुलशान पूरी तरह पानी मे डूब चुका था फिर भी उसने उसकी तलाश की लेकिन उसे गुलशान नही मिला ।

उसने व अन्य बच्चो ने सूचना ग्रामीणों को दी जिस पर तालाब पर लोगों की भीड़ लग गई ।गांव के कई युवक तालाब में घुस कर छात्र की तलाश करने लगे । एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने गुलशान को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 


शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना पर कोतवाल राजेश तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed