फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student died in accident

डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
student died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र ने एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव बूजपुर मान निवासी योगेश चंद्रवंशी (18) केजी के कॉलेज मुरादाबाद में बीए द्तिीय वर्ष का छात्र था। शनिवार सुबह योगेश बाइक से किसी काम से रामपुर आया था। शाम करीब चार बजे वापस जाते समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग आए गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed