{"_id":"5b2168254f1c1bfa6e8b7c7c","slug":"strom-and-heat-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में धूल के गुबार, उमस बढ़ी, आंधी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में धूल के गुबार, उमस बढ़ी, आंधी की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को आसमान पर धूल छाए होने की वजह से उमस और गर्मी रही। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज गर्मी और उमस के बीच बुधवार को दिन भर आसमान पर धूल के गुबार छाए रहे। इससे उमस का असर भी ज्यादा हो गया। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री रहा, जो पिछले एक-दो दिनों के मुकाबले अधिक है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल के गुबार छा गए हैं। गुबार की वजह से विजिविलिटी भी कम हो गई है। हवा नहीं चलने की वजह से उमस का असर बढ़ गया है।
उमस बढ़ने की वजह से लोगों को कूलर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। गरमी और उमस की वजह से लोग दिन भर बेचैन रहे। आसमान पर धूल के गुबार सेहत के लिए भी हानिकारक है। चिकित्सकों के मुताबिक धूल के गुबार सांस से संबंधी मरीजों को परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
अस्थमा, उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव के मरीजों के लिए ऐसा मौसम घातक सिद्ध हो सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर ना निकलें। अगर घर से बाहर जाना आवश्यक है तो मास्क पहनकर निकलें। सांस से संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें और अपनी दवाएं साथ रखें।