फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of lakhpals continous second day

दूसरे दिन भी जारी रही लेखपालों की हड़ताल...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
strike of lakhpals continous second day
रामपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लेखपालों से संबंधित सभी कामकाज ठप रहे। उन्होंने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के प्रांतीय आहवान पर जिले भर के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बुधवार को संघ के बैनर तले लेखपालों ने तहसील सदर समेत अन्य तहसील मुख्यालयों में एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और फिर वे धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान लेखपालों ने वेतन समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। इस दौरान लेखपालों ने विभाग के अलावा अतिरिक्त कार्य कराए जाने पर भी रोष जताया। लेखपालों ने इस दौरान सभी मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महीपाल सागर, जिला मंत्री सत्येंद्र प्रकाश शर्मा समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed