{"_id":"6a0ca4b5196deab9fb0b4d6e","slug":"street-lights-will-be-installed-from-crpf-chungi-to-kosi-zero-point-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171332-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीआरपीएफ चुंगी से कोसी जीरो प्वाइंट तक लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीआरपीएफ चुंगी से कोसी जीरो प्वाइंट तक लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। लंबे समय से अंधेरे में डूबे रहने वाले लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ चुंगी से कोसी जीरो प्वाइंट तक का रास्ता और फ्लाईओवर अब जल्द ही रोशनी से जगमग नजर आएगा। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़क के दोनों ओर करीब 38 लाख रुपये की लागत से 60 पोल लगाए जा रहे हैं, जिन पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
इससे न केवल मार्ग की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि रात में आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। यह शहर का महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। देर शाम और रात में अंधेरा होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अंधेरे के चलते दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। अब रामपुर विकास प्राधिकरण ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्य शुरू करा दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क के दोनों किनारों पर चरणबद्ध तरीके से पोल लगाए जा रहे हैं और उन पर उच्च क्षमता वाली एलईडी लाइटें फिट की जाएंगी। कार्य पूरा होने के बाद पूरी सड़क रात में रोशन नजर आएगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगने से सबसे अधिक फायदा रात में सफर करने वालों को होगा। अब तक अंधेरे के कारण लोग इस मार्ग से गुजरने में असहज महसूस करते थे। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत होती थी।
00000
रात में हादसों और अपराध पर लगेगी रोक
सीआरपीएफ चुंगी से कोसी जीरो प्वाइंट तक सड़क पर रोशनी की व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते थे। वहीं तेज रफ्तार वाहन चालकों को भी सड़क स्पष्ट दिखाई न देने के कारण परेशानी होती थी। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।