{"_id":"69f507e4ea608d206e0cd763","slug":"stray-dogs-attack-poultry-farm-killing-six-goats-and-eight-chickens-rampur-news-c-282-1-rmp1001-169945-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लावारिस कुत्तों का हमला, मुर्गी फार्म में छह बकरियां और आठ मुर्गियां बनीं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लावारिस कुत्तों का हमला, मुर्गी फार्म में छह बकरियां और आठ मुर्गियां बनीं शिकार
Sat, 02 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 02 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी के बीच लावारिस कुत्तों की दहशत बढ़ गई है। झील रोड पर घूम रहे कुत्तों ने एक मुर्गी फार्म पर हमला कर छह बकरियों और आठ मुर्गियों को निवाला बना लिया। मुर्गी फार्म पर बकरियों और मुर्गियों के मांस के अवशेष पड़े रहे। सूचना के बाद भी पालिका की टीम सफाई को नहीं पहुंची। लिहाजा, फार्म संचालक ने ही इसकी सफाई कराई।
यह मामला झील रोड का है। मोहल्ला निवासी शकील खां का मुर्गी फार्म है। यहां पर बकरियों का भी पालन होता है। सुबह करीब छह बजे के आसपास झील रोड पर जंगल इलाके की तरफ से लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। कुत्तों के झुंड ने मुर्गी फार्म पर हमला कर गेट की जाली फाड़कर अंदर घुस गए। अंदर बंद आठ मुर्गियों को कुत्ते नोंच कर खा गए, जबकि छह बकरियों को भी मार डाला, जिनमें दो बकरियों के बच्चे भी थे, जिन्हें कुत्ते अपने साथ नोंचकर ले गए। अन्य बकरियों के शव मौके पर पड़े रहे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से इलाके में कुत्तों को लेकर दहशत है। सुबह छह बजे के बाद से दोपहर दो बजे तक पालिका ने इस मामले की कोई सुध नहीं ली और न ही मांस के अवशेषों को उठवाने में सफाई कर्मियों ने मदद की। फार्म संचालक शकील ने स्वयं सफाई कराई। शकील के अनुसार इससे पहले भी कई बार कुत्तों का हमला हो चुका है, लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
000000
जेल रोड की तरफ ज्यादा आतंक
रामपुर। लावारिस कुत्तों का जेल रोड की तरफ काफी आतंक है। यहां कई बार लोगों को जख्मी कर चुके हैं। इस रोड पर खुलेआम कुत्ते घूम रहे हैं, लेकिन नगर पालिका ने इन्हें पकड़ने के लिए कोई काम नहीं किया। संवाद
0000
एबीसी सेंटर सफेद हाथी
रामपुर। एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर इस समय सफेद हाथी बनकर रह गया है। यहां लावारिस कुत्तों का बधियाकरण होना था, लेकिन नहीं हो सका। 44 लाख का ठेका भी दिया गया था, लेकिन अब यह स्वीकृति और सहमति के लिए अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि बोर्ड में इसे रखा जाएगा और उसके बाद स्वीकृति मिलने पर इसका संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
-- -- -
क्या बोले बाशिंदे--
--
शहर के अंदर कुत्तों का आतंक जगह-जगह है। हर गली में कुत्ते घूम रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। इन कुत्तों को पकड़ने के लिए अब तक पालिका कुछ नहीं कर रही है, यह हैरानी की बात है। -संजीव
-- --
कुत्तों ने बकरियों और मुर्गियों को मार दिया है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है और अब फिर हो गई। ऐसा नहीं कि पालिका के संज्ञान में नहीं है, लेकिन फिर भी पालिका कुछ नहीं करती। -शकील
-- --
इस इलाके में जंगल का रास्ता भी है। वहां से यह कुत्ते निकलकर यहां पर आ जाते हैं और लोगों को भी निशाना बना लेते हैं। इन कुत्तों का यदि कुछ नहीं हुआ तो मई-जून में यह फिर आक्रामक होंगे। -शाहनवाज
-- -
हमारे इलाके में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। दोपहर को कुत्तों का झुंड रोजाना घूमता है और लोगों को भी डर बना रहता है। बच्चों को बाहर सुरक्षित खेलने भी नहीं भेज सकते। -फैजान
-- -
इससे पहले शाहबाद में भी एक बच्ची को काट लिया था, जिससे उसके टांके आए थे। सबसे ज्यादा कुत्ते बच्चों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखना जरूरी हो गया है। -अफसान
-- -
गर्मी में कुत्तों का हमला बढ़ रहा है। लोगों को खुद सुरक्षित रहना पड़ेगा। नगर पालिका कुछ नहीं करेगी। मई-जून में कुत्ते और आक्रामक होंगे। ऐसे में और घटनाएं सुनने को मिल सकती है। -नवीन
-- -
-- --
अभी तक कुत्ते और बंदर पकड़ने के लिए इंतजाम नहीं हो सका। मोहल्लों में यह कुत्ते गलियों में छिपकर बैठ रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। इसका हल निकलना चाहिए। -शाहदेव
-- -
हमारे इलाके में कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। यहां पर इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन कोई नगर पालिका का अधिकारी नहीं पहुंचा। एबीसी सेंटर भी ऐसे ही पड़ा हुआ है। -फरमान
-- -- --
वर्जन-- -
एबीसी सेंटर के संचालन के लिए पहले बोर्ड से सहमति होगी। इसके बाद इसका संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयास में लगे हुए हैं। जल्द कुत्ते पकड़ने का इंतजाम किया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर

क्या बोले बाशिंदे

वर्जन