फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Stone pelting on two sides for cutting trees in Rampur, one dead due to bullet injury, six injured

रामपुर में खूनी संघर्ष: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में पथराव, गोली लगने से एक की मौत, छह लोग जख्मी

Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

गांव में पानी की टंकी बनाने के दौरान पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में बहस के बाद विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट के बाद पथराव हो गया। गोली चलने से एक की मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें गांव में तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Stone pelting on two sides for cutting trees in Rampur, one dead due to bullet injury, six injured
रामपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में पानी की टंकी के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने के विरोध में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस बीच गोली लगने से खुर्शीद 40 की मौत हो गई, जबकि पथराव में छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। खुर्शीद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस अफसर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने प्रधानपति समेत कई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर में पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है। जल निगम की ओर से यहां पानी की टंकी के निर्माण के लिए साप्ताहिक बाजार में ग्राम समाज की जमीन को चिन्हित किया गया है।

बुधवार को कानूनगो अनूप सिंह व जल निगम के अधिकारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। एक पक्ष का कहना था कि पानी की टंकी के लिए पेड़ों को नहीं काटा जाए जबकि प्रधान पक्ष पेड़ काटे जाने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने आ गए।

इस दौरान दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई साथ ही पथराव भी शुरू हो गया। पथराव और मारपीट के बीच असलहे निकल आए और फिर एक पक्ष ने छतों से मोर्चा संभालते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गांव में एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली गांव के ही  खुर्शीद को जा लगी।

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खुर्शीद को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पथराव व मारपीट में गांव के जाबिर, सज्जाद, हनीफ, मोहम्मद रफी, मुजम्मिल, शरीफ घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

कुछ ही देर में अजीमनगर के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ टांडा ओमकार नाथ शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस बीच प्रधानपति समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि टंकी के निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। इसी विवाद में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed