फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   stone cresar seal

अवैध खनन में स्टोन क्रेशर सील

Sat, 13 May 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / स्वार/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / स्वार/ रामपुर Updated Sat, 13 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने कोसी नदी घाट के बराबर स्थापित हुसैन स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्टोन क्रेशर के अंदर बिना परमिशन के खनन होता मिला। पुलिस प्रशासन को देख स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे लोग फरार हो गए। खनन अधिकारी ने स्टोन क्रेशर को सील कर दिया और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर स्टोन क्रेशर स्वामी पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोसी नदी के घाटों पर अवैध खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन एवं खनन अधिकारी नाकाम साबित दिखाई दे रहे है। शुक्रवार को खनन अधिकारी को सूचना मिली कि बाजपुर मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव अलीनगर उत्तरी में कोसी नदी घाट पर स्थापित हुसैन स्टोन क्रेशर की चार दीवारी के अंदर पोकलेड व जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर माल को डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसपर खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौर्य ने एसडीएम गजेंद्र कुमार, कोतवाल सुनील शर्मा, दढ़ियाल चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की। जिससे स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे लोग मौके से फरार हो गये। इस दौरान टीम ने 9860 घन मीटर बालू का खुदान कर बेचना पाया। और स्टोन क्रेशर के अंदर खनन के गहरे गड्डे मिले। एक पोकलेड व जेसीबी मौजूद मिली। जिसपर मौजूद टीम ने स्टोन क्रेशर को सील कर दिया। खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौर्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तहसील टांडा के गांव दढ़ियाल निवासी स्टोन क्रेशर संचालक पूर्व प्रधान गुलाम हुसैन उर्फ नन्ने पहलवान पुत्र शहाबुद्दीन के खिलाफ खनन अधिनियम की धाराओं के तहत रिपेार्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed