फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   stike of pwd workers

लोनिवि कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर, जोरदार नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
stike of pwd workers
रामपुर। उप्र लोनिवि कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता सूची सहित कई बिंदुओं पर प्रमुख अभियंता विकास और विभागाध्यक्ष से वार्ता के बाद हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंकुर कंसल के नेतृत्व में तमाम कर्मचारियों ने प्रांतीय, निर्माण खंड के कार्यालयों में बैठकर प्रदर्शन किया। जिलामंत्री लववीर सिंह ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय महामंत्री मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र में इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करना है। इसके साथ ही सरकार और शासन को उन हठधर्मी कर्मचारी विरोधी उच्चाधिकारियों को बेनकाब करना भी है। इस अवसर पर शिवम सिंह, मोहित चौहान, दीपक बाबू सक्सेना, अरविंद कुमार, जितिन बब्बर, सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed