फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sports department got astrotruff hockey stadium

खेल विभाग को हस्तांतरित हुआ सींगनखेड़ा स्पोर्ट्स कांप्लैक्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sports department got astrotruff hockey stadium
रामपुर में सिंगनखेड़ा स्थित स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सींगनखेड़ा में बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिसके बाद इसमें छात्रावास के हॉकी प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने इसमें अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जल्द ही इसमें किसी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

सपा सरकार में पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सींगनखेड़ा में स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के निर्माण को मंजूरी दिलाई थी। स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, कुश्ती, तैराकी समेत कई खेलों के लिए स्टेडियम व अन्य निर्माण किए जाने थे। पहले चरण में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी भी मिल गई। जिसके बाद बीस हजार दर्शक क्षमता वाले एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसके लिए शासन ने करीब 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था, जिसमें से 51 करोड़ रुपये निर्माण कार्य और शेष धनराशि जमीन खरीदने के लिए निर्धारित की गई थी। करीब एक साल से अधिक समय तो पूरा बजट जारी होने के बाद भी स्टेडियम का निर्माण व हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण न होने में ही गुजर गया। पिछले साल सितंबर माह से इसके हस्तांतरण के लिए कमेटियों के निरीक्षण व अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं। प्रारंभिक निरीक्षणों में खामी मिलने पर पहले उन्हें दूर कराया गया लेकिन, अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं और एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम खेल विभाग को हस्तांतरित किया जा चुुका है। जिसके बाद इसमें छात्रावास के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed