फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   special cleaning on polling both

मतदान से पूर्व विशेष अभियान चलाकर की जाए मतदानकेंद्रों की साफ सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
special cleaning on polling both
रामपुर। मतदान से पूर्व सभी मतदान केंद्रों को विशेेष अभियान चलाकर साफ सुथरा किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत 11 एवं 12 फरवरी को विशेष सफाई अभियान चलाकर प्रत्येक मतदान केंद्र की सफाई कराई जाएगी। जिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी निर्वाचन के अन्य कार्यों में लगी है, उनके क्षेत्र में दैनिक मजदूरों को लगाकर सफाई कराई जाए। साथ ही 13 फरवरी और 14 फरवरी को भी प्रत्येक मतदान केंद्र की मजदूरों से सफाई कराई जाए। इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है और सभी सचिवों को ग्राम पंचायत निर्वाचन ड्यूटी पर जाने से पूर्व वहां की सफाई कराएं। साथ ही मतदान कार्मिकों को कोई समस्या रुकने एवं खाने में न हो इसकी व्यवस्था भी करें। 11 फरवरी व 12 फरवरी को विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। कर्मचारियों को इसके फोटो भी विभागीय ग्रुप में शेयर करने होंगे। साथ ही 12 तारीख के शाम को विभागीय अफसरों को यह प्रमाणपत्र देना होगा कि प्रत्येक मतदान केंद्र एवं उसके आसपास सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed