फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spacial security for rahul

राहुल की खाट तक नहीं पहुंचने देंगे जूता 

Wed, 28 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
spacial security for rahul
रामपुर के केमरी में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों से वार्ता करते एसपीजी अफसर।

विज्ञापन

सीतापुर जिले में सोमवार को रोड शो के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंके  जाने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के मद्देनजर बुधवार को केमरी में होने वाली खाट पंचायत के जबरदस्त किलेबंदी की गई है।

एसपीजी ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और गहन जांच पड़ताल की जा रही है। जबकि स्थानीय स्तर पर भी तीन सीओ और संबंधित थानों की फोर्स तैनात की गई है। पंचायत स्थल पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खुफिया को चप्पे पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगी। पुलिस व प्रशासन ने इसको देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है। मिलक से लेकर रामपुर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंताजम किए हैं। पुलिस और पीएसी के साथ ही मिलक व केमरी में सीओ स्तर के अफसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी मोहम्मद तारिक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में तीन सीओ, दस इंसपेक्टर के साथ ही पचास सिपाही तैनात किए गए हैं। साथ ही संबंधित थानों का पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। एसपीजी अपने हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed