{"_id":"22df0df3c87ccdcc274d1cc0fa6ba6be","slug":"sp-worker-cellibrate-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत पर जमकर झूमे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत पर जमकर झूमे सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखन सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्वाचित घोषित होने के बाद सपाई खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में लाखन सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जमकर झूमे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा खेमे में गुरुवार सुबह से ही उत्साह छाया रहा। सपाइयों की भीड़ कलेक्ट्रेट के आसपास जुटने लगी थी।
सपाइयों को पुलिस ने आवास विकास रोड के सामने रोक दिया था। अपराह्न करीब 3.30 बजे जब लाखन सिंह की जीत की घोषणा की गई तो सपाई सभी बाधाओं को लांघते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। लाखन सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। उनको गोद में उठा लिया। कार्यकर्ताओं के बीच हाथ जोड़े लाखन सिंह सभी का आभार व्यक्त करते हुए नजर आ रहे थे।
जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट से निकले और सपा कार्यालय तक गए। इस मौके पर सपा नेता नसीर खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, विधायक विजय सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, अरशद गुड्डू, दिलबाग सिंह, नगर विकास मंत्री के बेटे अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम, मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, ओमेंद्र सिंह चौहान, मसूद गुड्डू, अमरपाल यादव आदि मौजूद रहे।