फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp's delegation will come on 31 janurary

31 को रामपुर आएगा सपा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
sp's delegation will come on 31 janurary
रामपुर। सांसद आजम खां सहित जिले के अन्य सपाइयों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की जांच करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सपा का एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 31 जनवरी को रामपुर आएगा। यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आ रहा है। इससे पहले भी पिछले साल सपा का प्रतिनिधिमंडल यहां आ चुका है। खुद अखिलेश यादव ने दो दिनों तक रामपुर में रुककर स्थिति का जायजा लिया था।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ 80 से अधिक मुकदमे हैं। उनके अलावा कई सपाइयों पर भी मुकदमे दर्ज हैं। इसको लेकर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि जिले में सपाइयों के खिलाफ राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसकी जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी दी गई थी। अखिलेश यादव के निर्देश पर 31 जनवरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां आएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में रामगोविंद चौधरी के अलावा सांसद डॉ. एसटी हसन, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, एमएसली उदयवीर सिंह, एमएलसी संजय लाठर और विधायक नईम उल हसन के नाम शामिल हैं। इस बात की जानकारी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दी है। इससे पहले भी सपा का प्रतिनिधिमंडल रामपुर आ चुका है। पिछले साल पूर्व मंत्री डॉ. अहमद हसन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आया था। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दो दिनों तक यहां रुककर स्थिति का आकलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed