फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp mp azajm told in rampur

अपने आप को बेचा नहीं, इसलिए हो रही है कार्रवाई: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sp mp azajm told in rampur
रामपुर। सांसद आजम ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं बकरी चोर हूं, मुर्गी चोर हूं, भैंस चोर हूं। हमारे साथ ऐसा इसलिए हो रहा कि हम आपका सौदा नहीं कर सके, अपने आपको नहीं बेच सके। अब स्थिति यह है कि हमारे जलसे में नारे लगाने वाले को पुलिस उठाकर ले जा रही है और भैंस चोरी के इल्जाम में 13 दफाओं के साथ जेल भेज दे रही है।
विज्ञापन

आजम खां सोमवार की रात मोहल्ला नाला पार में एक जलसे को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं टूटा नहीं हूं, अगर टूट गया होता तो यहां खड़ा नहीं होता। जिस दिन टूट जाऊंगा या मेरे टूटने का इंतजाम कर दोगे उस दिन यह लोग नजर नहीं आएंगे। भावुक अंदाज में आजम ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की लंबी दास्तां सुनाई। कहा कि मेरी दिवंगत मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पुलिस मेरी बड़ी बहन को घसीटते हुए थाने ले गई, मेरे बुजुर्ग भाई पर 307 का मुकदमा। मेरे और अब्दुल्ला के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज है। यह ग़ैरत हमें लेकर डूब गई कि मरने के बाद यह इल्जाम भी जाएगा कि हमने मुर्गियां,बकरियां चुराई थी। ऊपर वाले हमें मौत क्यों न दे दी जिस दिन ऐसा काम किया। मेरी बीवी जो प्रोफेसर से रिटायर हुई हैं जिन्होंने हजारों बच्चे और बच्चियां पढ़ाई हैं वह भैंस चोर हैं। आजम खां ने कहा मेरी जिंदगी में मुझे नहीं समझ पाओगे, लेकिन मेरे बाद मुझे बहुत याद करोगे। मेरे ऊपर इल्जाम लगाने वालों मैं किसी की पौने चार बीघे जमीन पर कब्जा क्यों करूंगा, मैंने तो बच्चों के लिए सैकड़ों एकड़ यूनिवर्सिटी बनवाई है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, विधायक अब्दुल्ला आजम सहित अन्य कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed