फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader aplicated for bail

सपा नेता आसिम राजा ने लगाई जमानत अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
sp leader aplicated for bail
रामपुर। छेड़खानी के आरोप से घिरे सपा नेता आसिम राजा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। उनके खिलाफ कोतवाली थाने की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर दो नवंबर को सुनवाई होगी। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप था कि 17 अक्तूबर को वह अपने घर से तोपखाना तक रिक्शे में आई थी। वह रिक्शा से उतरने के बाद उसको पैसे दे रही थी।कुछ लोग अचानक से आए और उसका वीडियो बनाते हुए कहने लगे कि तुमको हम छोड़ देेंगे। आरोपियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल दिया और उसके साथ छेड़खानी की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सपा नेता आसिम राजा सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आसिम राजा ने अधिवक्ता नासिर सुल्तान के माध्यम से सेशन कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले की सुनवाई दो नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed