फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp district president met with tajeen fatma

शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मिलने पहुंचे सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
sp district president met with tajeen fatma
रामपुर। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल शनिवार देर रात शहर विधायक और सपा सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में जिलाध्यक्ष का बदलाव करते हुए वीरेंद्र गोयल को जिले की कमान सौंपी थी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वीरेंद्र गोयल शनिवार देर रात गंज थाना क्षेत्र स्थित सपा सांसद आजम खां के आवास पर पहुंचे और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि इस दौरान शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि वीरेंद्र गोयल सपा के सच्चे और कर्मठ सिपाही हैं। इनके नेतृत्व में जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके बाद वीरेंद्र गोयल सपा कार्यालय पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान ही उनका सम्मान है और जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान फरहान खां, प्रमोद गंगवार, पूर्व विधायक विजय सिंह, फिरासत खां, नवीन शर्मा, हरज्ञान सिंह यादव, फैजान खां, अमरपाल सिंह, अमित शर्मा, अता उर रहमान, मुईन पठान, मो. अकील, जावेद, हाजी जमील, मतलूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed