{"_id":"6a65145ffb5855071109eed1","slug":"sp-delegations-half-hour-visit-to-azams-residence-rampur-news-c-15-1-mbd1041-955725-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम आवास पर सपा प्रतिनिधिमंडल का आधे घंटे का प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम आवास पर सपा प्रतिनिधिमंडल का आधे घंटे का प्रवास
विज्ञापन
आजम आवास पर सपा प्रतिनिधिमंडल का आधे घंटे का प्रवास
- डॉ. तजीन फात्मा के स्वास्थ्य का हाल जाना, यूनिवर्सिटी मसले पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता एवं
पूर्व मंत्री आजम खां के आवास पर भी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आजम खां की पत्नी
एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और हाल के
घटनाक्रमों की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार बातचीत के दौरान डॉ. तजीन फात्मा ने जौहर यूनिवर्सिटी से
जुड़े मामले और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा
प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे
घटनाक्रम, छात्रों की चिंताओं तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से सुना और
पार्टी नेतृत्व तक सभी तथ्य पहुंचाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे
घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगी। इस दौरान सपा नेता आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --