फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP Crime reached Mathurapur, recorded statements

Rampur News: मथुरापुर पहुंचे एसपी क्राइम, दर्ज किए बयान

Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
SP Crime reached Mathurapur, recorded statements
रामपुर (पटवाई)। पटवाई क्षेत्र के मथुरापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष गंगवार रविवार को गांव पहुंचे,जहां उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस से भी पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर में होली के मौके पर डीजे लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई थी,जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप लग रहे हैं,जिसकी शिकायत एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा के पास भी पहुंची थी,जिस पर एडीजी जोन ने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी को इस प्रकरण की जांच किसी दूसरे जिले के एएसपी से कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले में मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी ने इस मामले की जांच मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष गंगवार को सौंप दी है। जांच मिलने के बाद एसपी क्राइम रविवार को गांव पहुंच गए। जहां पर उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने पीड़ितों के बयान दर्ज किए। वह यहां करीब घंटे भर तक रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही पटवाई थाने भी पहुंचे, जहां पर काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद वह वापस लौट गए। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम पहुंचे थे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed