फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sobhayatra

बैंडबाजे के साथ निकाली प्रभु श्रीजी की शोभायात्रा

Wed, 20 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
sobhayatra
रामपुर में मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

विज्ञापन
तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड की धुन पर कदम ताल मिलाते हुए छात्र चल रहे थे। पुष्पवर्षा से जगह-जगह भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पहले प्रभात फेरी भी निकाली गई।

श्री महावीर जयंती और श्री आदिनाथ मंदिर सिविल लाइंस की स्थापना दिवस पर जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। सुबह करीब पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सिविल लाइंस स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर आवास विकास, रोशन बाग, एकता विहार से होते हुए मंदिर तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा से पहले बोलियां हुईं। जिसमें चार इंद्रों में प्रतीक जैन सेठी, राहुल जैन, रमेश जैन व सम्यक जैन चार इंद्र बने।
विज्ञापन


कुबेर प्रमोद जैन और खवासी पुलकित जैन के साथ साथ सारथी समीर बने। डा. शीनू जैन ने मंगल कलश लेकर श्रीजी के रथ के आगे चली। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुई श्रीजी शोभायात्रा शाहबाद  गेट, कोतवाली होते हुए फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंची। यहां पर श्रीजी का 1008 कलशों से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान श्री महावीर की प्रतिमा वाले रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी लगी रही। इसके बाद देर शाम से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आरती, भजन और पालना  भी हुआ।  सुनील कुमार जैन, रमेश चंद्र जैन सेठी, धर्मेंद्र कुमार ीजैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, नमन जैन, अभिषेक जैन, नरेश जैनह, पंखुरी जैन, सरिता, अंजू जैन, रेनू, निधिन, समन, पूनम, प्रेमवती, बीना सेठी, संजू जैन आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed