फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Six thousand tricolors were sold in three days

Rampur News: तीन दिन में ही बिक गए छह हजार तिरंगे

Wed, 09 Aug 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Six thousand tricolors were sold in three days
रामपुर। 15 अगस्त को रामपुर के हर घर में तिरंगा लहराएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। तीन दिन के भीतर डाक विभाग जिले में छह हजार तिरंगे बेच चुका है। लोगों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। डाक विभाग को जिले भर में एक लाख से ज्यादा तिरंगा बेचने का लक्ष्य दिया गया है। तिरंगे की कीमत 25 रुपये निर्धारित कर दी गई है। विभाग की ओर से तिरंगा बेचने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत घरों से लेकर दफ्तरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराया गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी आजादी की वर्षगांठ को धूमधाम स मनाने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस साल मेरी माटी मेरा देश नाम से अभियान शुरू किया है। इसके तहत जहां एक ओर गांव की मिट्टी को ब्लाॅक पर लाया जाएगा। इसके बाद इस मिट्टी को दिल्ली और लखनऊ में रखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तिरंगा लगाने का काम कराया जाएगा। सरकार की ओर से तिरंगा बेचने की जिम्मेदारी डाक विभाग को भी सौंपी गई है। डाक विभाग को रामपुर में एक लाख से ज्यादा तिरंगा बेचने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बाद मुख्य डाकघर से लेकर उप डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है,जहां से तिरंगा बेचा जा रहा है। अब तक करीब छह हजार से ज्यादा तिरंगे बेचे जा चुके हैं। ज्वाला नगर उपडाकघर के पोस्टमास्टर संजीव दूबे ने बताया कि जिले को एक लाख से ज्यादा तिरंगा बेचने का टारगेट रखा गया है। इस टारगेट को पूरा किया जाएगा। तिरंगे की कीमत 25 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त तिरंगों की मांग की
तीन दिन के भीतर डाक विभाग ने जिले में छह हजार तिरंगे बेच चुका है,जिसके बाद अब डाक विभाग की ओर से अतिरिक्त तिरंगों की मांग की गई है। डाक विभाग से जुड़े अफसरों का कहना है कि जल्द ही भारी संख्या में तिरंगे आ जाएंगे और फिर उनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed