फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   six new 108 abbulance will be available for district

जिले को मिलेंगी छह नई 108 एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
six new 108 abbulance will be available  for district
रामपुर। जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिले में जल्द ही छह नई 108 एंबुलेंस आएंगी। नई एंबुलेंसों को ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जाएगा। नई एंबुलेंस आने से हॉट स्पॉट पर खड़ी एंबुलेंस की भी संख्या बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में जिले में 24 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं जहां पर एंबुलेंस खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। शासन के निर्देश पर जिले को छह नई एंबुलेंस की सौगात मिलने जा रही है। जिसके बाद मरीजों को पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी। एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में पहले से और अधिक सुधार होगा। जिले में 108 की 24 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। इसमें से बहुत सी एंबुलेंस निर्धारित किलोमीटर के पास पहुंचने वाली है। जिसके बाद शासन की ओर से जिले में छह एंबुलेंस की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed