फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   six hours electric supply affected

छह घंटे ठप रही अधिकांश शहर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
six hours electric supply affected
रामपुर। पनवड़िया बिजलीघर में मरम्मत के चलते अधिकांश शहर की बिजली छह घंटे ठप रही। बिजली ठप रहने से लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पनवड़िया स्थित 132 केवीए बिजलीघर में मरम्मत करने के लिए दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस और अजीतपुर क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई। उमस भरी गर्मी में बिजली ठप होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने बिजलीघर और अफसरों के फोन खटखटाने शुरू कर दिए। पनवड़िया बिजलीघर में मरम्मत के चलते बिजली बंद होने का पता लगने पर लोग मायूस हो गए। इसके साथ ही शाम करीब पांच बजे शाहबाद गेट बिजलीघर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब 6.30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल पाई। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि पनवड़िया बिजलीघर में मरम्मत के चलते वहां के अफसरों ने शटडाउन लिया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed