{"_id":"6243216873712d58e5375349","slug":"sitapur-jail-administration-sent-a-letter-to-court-regarding-oath-of-newly-elected-mla-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सीतापुर जेल प्रशासन ने विधायक आजम खां की शपथ के संबंध में कोर्ट भेजा पत्र, इस मामले में जमानत होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सीतापुर जेल प्रशासन ने विधायक आजम खां की शपथ के संबंध में कोर्ट भेजा पत्र, इस मामले में जमानत होना बाकी
Tue, 29 Mar 2022 08:43 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:43 PM IST
सार
सांसद रहते हुए आजम खां ने रामपुर की शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने नवनिर्वाचित विधायक के रूप में शपथ लेने की प्रक्रिया को पूरा कराने को लेकर रामपुर कोर्ट से अनुमति मांगी है। पत्र की कॉपी एमपी-एमएलए कोर्ट में मजिस्ट्रेट ट्रायल में दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जेल प्रशासन ने नवनिर्वाचित विधायक आजम खां की शपथ लेने की प्रक्रिया के लिए कोर्ट को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। जेल प्रशासन के पत्र को कोर्ट ने पत्रावली पर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ रामपुर के विभिन्न थानों में 87 मुकदमे दर्ज हैं। जो कि रामपुर के अलग-अलग न्यायालयों में विचाराधीन हैं। उनकी शत्रु संपत्ति के मामले में जमानत होना शेष है। बाकि, सभी मामलों में उनकी जमानत कोर्ट से मंजूर हो चुकी है। उन्होंने जेल से ही रामपुर के सांसद रहते हुए शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद आजम खां ने संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया और विधायक रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा में विधायकों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच सीतापुर जेल प्रशासन ने आजम खां को विधानसभा में उपस्थित होकर शपथ ग्रहण करने के लिए अनुमति देने के संबंध में रामपुर कोर्ट को पत्र लिखा है। पत्र की कॉपी एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में दाखिल हो चुकी है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पत्र को पत्रावली पर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन