{"_id":"5d7a7ff68ebc3e93ce4fa042","slug":"sit-reached-jauhar-university-to-take-statment-of-tajeen-fatma-and-adeeb-azajm-rampur-news-mbd321915885","type":"story","status":"publish","title_hn":"तजीन फात्मा और अदीब का बयान लेने जौहर विवि पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तजीन फात्मा और अदीब का बयान लेने जौहर विवि पहुंची एसआईटी
विज्ञापन
रामपुर। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जा करने के मुकदमों की जांच कर रही पुलिस की स्थानीय विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अदीब का बयान दर्ज करने जौहर विवि गई थी। दोनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस की टीम वापस आ गई।
आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जा कर जौहर विवि में शामिल करने के आरोप में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ने इस संबंध में जब जौहर विवि के वीसी और रजिस्ट्रार से जानकारी मांगी थी तो उन्होंने जौहर ट्रस्ट पर सारी जिम्मेदारी डाल दी थी। इसके बाद एसआईटी ने जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। पुलिस नेे नौ सितंबर को आजम खां के आवास पर डॉ. तजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम के नाम का नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था। तीन दिन की समय सीमा बीत जाने के बाद तीनों ने बयान दर्ज नहीं कराए। एसआईटी को गुरुवार को सूचना मिली कि डॉ. फात्मा और अदीब जौहर विवि में हैं। इसके बाद पुलिस वहां उनके बयान दर्ज कराने पहुंच गई, लेकिन दोनों ने बयान देने से मना कर दिया। कहा कि इस बारे में हमें कुछ नहीं कहना है। इस मामले की विवेचना कर रही टीम के निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि पुलिस डॉ. फात्मा और अदीब का बयान दर्ज करने गई थी, लेकिन दोनों ने बयान देने से मना कर दिया।