फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sisters reached to meet brothers in jail on rakshabandhan

जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
sisters reached to meet brothers in jail on rakshabandhan
रामपुर। रामपुर कारागार में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब सौ महिलाओं ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी। वहीं, जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाने उनके भाई भी रामपुर जेल पहुंचे।
विज्ञापन

जेल पर रक्षाबंधन के दिन मुलाकातियों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली थी। जेल के बाहर बैरिकेडिंग कर स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ही जेल में बंदियों को राखी बांधने उनकी बहनें पहुंच गई थी। वहीं, बंदी भी बहनों के आने का इंतजार कर रहे थे। जेल में बहनों की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल तैनात की गई थीं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि करीब सौ महिलाओं और उनके साथ आए बच्चों ने अपने परिजनों से मिलकर राखी बाधीं। रक्षाबंधन पर भाइयों से मिलकर बहनों की आंखें छलक आई। जेल के अंदर का माहौल भी रविवार को भावुकता से भरा नजर आया। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि रक्षाबंधन पर शुक्रवार को अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed