फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shyam fog mohotsave celebrated

कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में,क्या रखा है झूठी दुनियादारी में----

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
shyam fog mohotsave celebrated
रामपुर। रंग भरी एकादशी पर श्रीखाटू श्याम बाबा के दीवाने देर रात तक देर रात तक रंग और गुलाल में सराबोर होकर रंग और अबीर गुलाल की होली खेलते रहे। भव्य रूप से सजे श्रीखाटू श्याम बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक बाबा के साथ फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात फागुन माह की एकादशी पर शहर में तीन स्थानों पर श्रीश्याम फाग महोत्सव हुआ। भव्य रूप से सजा श्याम बाबा के दरबार सजाए गए। दरबार में शीश नवाकर श्रीखाटू श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संकीर्तन की मस्ती में रातभर श्रद्धालु भक्ति की बयार में खोए रहे।इस दौरान कलाकारों ने कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में,क्या रखा है झूठी दुनियादारी में...आदि भजन पेश किए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित गंगापुर आवास विकास कालोनी में देर रात बाबा का गुणगान समारोह प्रारंभ हुआ। अखंड ज्योति प्रजवल्लित करने के बाद गुणगान प्रारंभ हुआ। बाबा के दरबार में सबसे पहले भजन गायक मुकेश श्याम ने हाजिरी लगाई। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों चंद्रकेतु और पूजा ने श्रीश्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु भक्ति की मस्ती में खो कर नृत्य करने लगे। श्रद्धालुओं ने दरबार में फूलों की होली खेली। आधी रात को बाबा का गुणगान का समापन हुआ। बाबा को छप्पन भोग लगाकर महाआरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालानगर स्थित श्रीश्याम मंदिर में हुए फागुन महोत्सव में मनू एंड पार्टी ने श्रीखाटू श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। श्रीखाटू श्याम बाबा के जयकारों ने वातावरण गूंज उठा। आधी रात के बाद बाबा की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मिस्टन गंज स्थित श्रीबालाजी मंदिर में आशु एंड पार्टी के कलाकारों ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए। भक्तों ने फूलों और रंग गुलाल की होली खेली। श्रीश्याम बाबा के जयकारों ने वातावरण गूंज उठा। वहीं, प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर से श्रीखाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होकर निशान यात्रा ज्वालानगर स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंचे। जहां सैकड़ों श्याम भक्तों ने निशान चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed