{"_id":"5f2afb756ffb13570b1b369c","slug":"shriram-temple-construction-day-will-be-written-in-golden-letters-said-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा ने दी बधाई, कहा- श्रीराम मंदिर निर्माण दिवस सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा ने दी बधाई, कहा- श्रीराम मंदिर निर्माण दिवस सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा
Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर लोकसभा से पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को हुए भूमि पूजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि भूमि पूजन का यह दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सांसद जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विट कर बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या भगवान राम लला की जन्मभूमि है।
विज्ञापन
यह विश्व की सांस्कृतिक राजधानी रही है, इसलिए इस राम नगरी में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए सदियों से चली आ रही करोड़ों भारतीयों श्रद्धालुओं की मांग और आस्था का ध्यान रखते हुए आप सब के अथक और ऐतिहासिक प्रयासों से राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास 5 अगस्त 2020 को किया गया है, जिसके लिए मैं आपको परम स्नेह एवं करोड़ों भारतीयों की ओर से हृदय की गहराइयों से बधाई देती हूं। यह दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन