फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shopkeeper suicide

फंदे पर झुला दुकानदार, हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper suicide
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकानदार फंदे पर झूल गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पास रहने वाले नीरज अग्रवाल 52 वर्ष जैन इंटर कालेज के पास परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार शाम को नीरज के बच्चे और पत्नी दुकान पर बैठी थी। नीरज घर पर अकेला था। इस दौरान वह फंदे पर झूल गया। काफी देर तक नीरज के वापस न आने पर बच्चों ने घर जाकर देखा, तो वह फंदे पर झूला हुआ था। उसने रस्सी का फंदा बनाया था, जो छत के कुंडे के फंसा हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान शव देखकर परिजनों ने चीख-पुकार मचा दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि नीरज किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात को फंदे पर झूल गया था जिसमें उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed