फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sewa bharti will help corona affected persons

कोरोना संक्रमितों की मदद को आगे आया सेवा भारती, स्थापित किया दस बेड का आइसोलेशन केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
sewa bharti will help corona affected  persons
रामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए आगे आया है। संगठन की ओर से संक्रमितों की मदद के लिए दस बेड का आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया गया है, जहां मरीजों के रहने एवं खाने पीने का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। साथ ही चिकित्सीय परामर्श के लिए भी तमाम संशाधन जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

रामपुर में ही हर रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं, जबकि तमाम लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों आदि का इंतजाम किया गया है, लेकिन इसमें स्वयंसेवी संगठन भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे में अब संक्रमितों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुसांगिक संगठन सेवा भारती आगे आया है। संगठन की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मार्ग पर दस बिस्तरों वाला कोविड आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। आइसोलेशन केंद्र के विषय में बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप ने बताया कि सेवा भारती समाज के सहयोग से ही समाज की परिस्थिति निरपेक्ष सेवा के लिए नर सेवा नारायण सेवा के आदर्शों के साथ सदैव तत्पर रहती है और वर्तमान कठिन परिस्थितियों में भी समाज के कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पूछे जाने पर कि केंद्र में संक्रमित मरीजों को किस प्रकार से मदद मिलेगी तो बताया कि आइसोलेशन केंद्र में वे मरीज भर्ती हो सकेंगे, जिनमें संक्रमण के थोड़े बहुत लक्षण पाए गए हैं और जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श से होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। किन्तु, उनके घर पर एक से अधिक शौचालय आदि की सुविधा नहीं है, तो उन्हें इस केंद्र से लाभ प्राप्त हो सकेगा और चिकित्सीय परामर्श द्वारा निर्धारित समय के लिए उन्हें यहां रखा जाएगा। कोई भी गंभीर बीमारी वाला व्यक्ति को इस केंद्र पर नहीं रखा जाएगा। सुविधा प्राप्त करने के लिए मरीज को आरटी पीसीआर या एंटीजन रिपोर्ट दिखानी होगी। मरीजों के भोजन की व्यवस्था के अतिरिक्त इस केंद्र पर प्राथमिक और आवश्यक सुविधाएं जैसे सैनिटाइजेशन ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, चिकित्सीय परामर्श आदि की व्यवस्था कराई गई है। इस मौके पर जिला संघचालक केशव गुप्ता, विभाग प्रचारक प्रीतम, जिला प्रचारक अतुल कुमार, विवेक अग्रवाल, दिनेश चंद्र जैन सेठी, दीपक गोयल, गोविंद पांडे, अनुज सक्सेना, रामेंद्र गुप्ता, अतुल कपूर, जितेंद्र प्रधान, रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed