फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seventh day of navrat celebrated

मां कालरात्रि की आराधना में खोए भक्त, मां की आरती उतारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
seventh day of navrat celebrated
रामपुर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। दिन में घरों और मंदिरों में पूजन के साथ ही महिला श्रद्धालुओं ने छंद गए तो कई साधकों ने रात में जागकर भी रात्रि पूजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों में सजे मां के दरबार के सम्मुख श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम मां को तिलक लगाया। दुर्गा सप्तशती के पाठ के बाद भगवान गणेश और मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके बाद यज्ञ में आहुति देेकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। महामाईं से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

पुराना गंज माई के थान स्थित महामाया मंदिर में मां की विधि-विधान से पूजा कराने के बाद आचार्य अंकुश शर्मा ने दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का वाचन किया। महामाई की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। मां के दरबार में श्रद्धालु दिनभर दर्शन करते रहे। पुराना गंज स्थित महादुर्गा शक्ति दरबार में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पूजन किया। इसके बाद महामाईं की आरती उतारी। तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। शक्तिपुरम स्थित श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में पहले मां कालरात्रि का आह्वान किया। मां का पूजन अर्चन तांत्रिक यंत्रों के किया गया। श्रीयंत्र की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। श्री ललिता सहस्रनाम का हुआ पाठ। पीठाधीश्वर आचार्य डा.राधेश्याम वासंतेय ने योग और ध्यान के बारे में चर्चा की। जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर स्थित मां ज्वाला जी दरबार में पंडित नरेंद्र मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ही नगर में आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर,ज्वाला नगर स्थित माता की कुटिया,कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, हाइवे स्थित शिव साई मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित माता मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, ज्वालानगर स्थित माई की कुटिया, जोकीराम की बगिया स्थित मंदिर में भी पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed