फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven prisoners in jail passed the board examination

Rampur News: जेल में बंद सात कैदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Seven prisoners in jail passed the board examination
रामपुर। शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में जिला जेल में बंद सात कैदियों ने भी सफलता हासिल की। इनमें पांच हाईस्कूल और दो इंटर के परीक्षार्थी हैं। सभी परीक्षार्थी पुरुष हैं। खास बात यह है कि सभी कैदियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है, इनमें हाईस्कूल के चार परीक्षार्थियों के 75 प्रतिशत से भी ज्यादा नंबर हैं। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजकिशोर ने इंटर में 65.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी सफलता पर उनके परिजन भी खुश हैं। वहीं संभल निवासी अवनीश ने इंटर में 63.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं हाईस्कूल में वीरपाल को 80 प्रतिशत अंक मिले हैं। हाईस्कूल में ही शहजादनगर के रहने वाले मो. यूसुफ ने 79 प्रतिशत, सुखपाल यादव ने 77.83 प्रतिशत, फैजान ने 76.60 प्रतिशत और शहजादनगर के ही हंसपाल ने 73.30 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा पास की।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल के सात बंदियों ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है। सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास कर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed