फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Service of careless hopefuls will be terminated, new recruitment will be done

Rampur News: लापरवाह आशाओं की होगी सेवा समाप्त, नई भर्ती होगी

Fri, 26 Jul 2024 11:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Service of careless hopefuls will be terminated, new recruitment will be done
रामपुर। जिलाधिकारी श जोगिंदर सिंह ने लापरवाह आशाओं की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। कहा कि आशाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जो आशाएं अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं कर रही हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में आशाओं के रिक्त पदों पर 20 दिनों में संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया संपादित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि निष्प्रयोज्य वाहनों एवं भवनों की नीलामी एक माह में करा ली जाये। समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को बैठने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण न हो, यदि वर्तमान में अतिक्रमण है तो तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी को सूचित करते हुए अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सक्रिय एवं बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें। लोहा पट्टी एवं नानकार रानी के आयुष्मान आरोग्य केंद्र को भारत सरकार द्वारा एनक्यूएएस से प्रमाणित किया गया है। इन दोनों ग्रामों के कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर और आशाओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। बैठक में सीडीओ नंद किशोर कलाल, सीएमओ डा. एसपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed