फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   separe ward will creat in hospital for ashusman card holder

आयुष्मान कार्ड धारकों के उपचार के लिए बनेगा अलग से वार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
separe ward will creat in hospital for ashusman card  holder
रामपुर। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया जाएगा। जिससे कार्ड धारकों को उपचार के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला अस्पताल में बनने वाले इस वार्ड में आठ बेड होंगे। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बनाए जाने वाले वार्ड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरूकर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार दिया जा रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोरों को बेहतर व निशुल्क इलाज सुनिश्चित हो सके। पूर्व में इस योजना का लाभ बीपीएल राशन कार्डधारकों को दिया जा रहा था। बाद में अंत्योदय राशन कार्ड और श्रम कार्ड धारकों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया था। योजना के प्रारंभ से जिले में अब तक 1.10 लाख परिवार इस कार्ड को बनवा चुके हैं। अब इन कार्ड धारकों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में अलग से एक वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड में आठ बेड होंगे। इसको लेकर जिला अस्पताल में तैयारी शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed