फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sefali became young welfare officers

शैफाली बनीं युवा कल्याण अधिकारी, सौंपा नियुक्ति पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sefali became young welfare officers
रामपुर। जिला निवासी शैफाली का चयन युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। रामपुर जिले से एकमात्र प्रतिभागी का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। सोमवार को एनआईसी सभागार में हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज व जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शैफाली रामपुर से मात्र अभ्यर्थी हैं, जिनका चयन इस पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शैफाली ने ग्रामीण तथा ब्लॉक स्तर पर युवाओं के कल्याण एवं खेलकूद संबंधित योजनाओं के का प्रभावी तरीके से क्रियान्वन करने की शपथ ली। शैफाली के पिता विष्णु शर्मा व भाई अनुभव वशिष्ठ लेखपाल हैं। माता शोभा रानी शर्मा परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं बड़ी बहन सुरभी वरिष्ठ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed